सादाबाद 17 अगस्त। जलेसर रोड पर रविवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ईको कार का टायर फटने से हुआ, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। घायलों को आगरा रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, कुरसंडा और गुरसौटी क्षेत्र के तीन लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सादाबाद की ओर जा रहे थे। तभी सादाबाद से जलेसर की ओर जा रही एक ईको कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटर साइकिल कार के नीचे फंस गई और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम रितु सिरोही, तहसीलदार सोनू बघेल, पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना और प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। घायलों की पहचान कुरसंडा निवासी विपिन पुत्र रतन सिंह, गुरसौटी निवासी कुलदीप चौहान पुत्र दिलीप चौहान और मुन्नालाल पुत्र वीरपाल 55 के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। उपचार के दौरान मुन्नालाल की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मुन्नालाल सोरों से अपने परिवार के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। सिकंदराराऊ के पास वे रास्ता भटककर जलेसर की ओर चले गए थे। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने पर उन्होंने अपनी कांवड़ उन्हें सौंप दी और मोटरसाइकिल से सादाबाद की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
भाभी की जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत
October 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
भाभी की जमीन हड़पने की कोशिश का
October 9, 2026
हाथरस में जमीन की मेड़बंदी को लेकर
October 9, 2026
खेत पर तार बंधवाने गई महिला से
October 9, 2026
निजी जमीन पर कब्जे का आरोप, राजस्व
October 9, 2026
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक
October 9, 2026
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट,
October 9, 2026
हाथरस : मथुरा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा,
October 9, 2026
Weather
Hathras
10:05 am,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




