Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। भारत के ‘स्पेस के जनक’ कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की 107वीं जयंती के अवसर पर सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘बिग इनोवेशन-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान, कला और नवाचार के समन्वय से आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई के शहर समन्वयक एवं सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि Nutraj Energy Pvt. Ltd. के ओनर श्री दुर्गेश वार्ष्णेय रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकल्पों एवं मॉडलों की सराहना की। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उनमें नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और समस्या समाधान की भावना विकसित करना रहा। कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, 3डी पेंटिंग सहित विभिन्न कलात्मक माध्यमों से अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा 1-2 में अनमोल सिंह प्रथम, ख्याति सिंह द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। कक्षा 3-5 में राधिका अग्रवाल प्रथम, यूदित अग्रवाल द्वितीय तथा पूर्वा शर्मा एवं दिव्यांशी शर्मा तृतीय रहे। कक्षा 6-8 में तनिष्का सिंह एवं कनिका सिंह प्रथम, प्रशांत उपाध्याय एवं इशिता वर्धन द्वितीय तथा आराध्या शर्मा तृतीय रहीं। कक्षा 9-12 में अंशिका अग्रवाल प्रथम, सुरभि पोद्दार द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं। कला प्रदर्शनी को सफल बनाने में नंदिनी बंसल, विशाखा कजारिया एवं श्वेता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने तकनीक, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 1-5 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मॉडल के लिए कृष्णा वार्ष्णेय एवं दिव्यम गुप्ता प्रथम, जल संरक्षण प्रणाली के लिए रुद्रांश, निर्भया, कर्तव्य जैन एवं कुनाल द्वितीय, जल फिल्टर के लिए पूर्वा शर्मा द्वितीय तथा हाइड्रोलिक लिफ्ट के लिए केशव तृतीय रहे। कक्षा 6-8 में रॉकेट चंद्रयान के लिए निकुंज गौतम एवं रिदम अग्रवाल प्रथम, अपशिष्ट जल शुद्धीकरण के लिए गौरव शर्मा एवं गोपी द्वितीय तथा धूम्रपान के दुष्प्रभाव मॉडल के लिए उत्कर्ष गौतम तृतीय रहे। कक्षा 9-12 में एआई आधारित एसएएस मॉडल के लिए योगांश शर्मा, आदित्य उपाध्याय एवं वैभव तिवारी प्रथम, इत्र निर्माण केंद्र के लिए सारांश अग्रवाल, प्राची अग्रवाल एवं नैन्सी वार्ष्णेय द्वितीय तथा लियोनार्डो दा विंची ब्रिज के लिए चिराग सिंह, नव्यांश अग्रवाल, आर्यन सिंह, समर्थ शर्मा एवं खुशाल चौहान तृतीय रहे। विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में विज्ञान विभाग की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों श्रद्धा भारद्वाज, रोहन वार्ष्णेय, अमायन गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह एवं देवांशु जैसवाल का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता सेठ ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों और जीवनशैली का भी हिस्सा होना चाहिए। निदेशक दिनेश सेकसरिया ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण आने वाले भारत को शक्ति और दिशा देगा। सचिव गौरांग सेकसरिया ने प्रदर्शनी को विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, सामूहिक प्रयास और उत्साह का प्रमाण बताया। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों से उनके प्रकल्पों के बारे में जानकारी ली और उनकी सृजनशीलता एवं नवाचार की भावना की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के अथक प्रयासों से ‘बिग इनोवेशन-2026’ सफल एवं यादगार बना। आयोजन ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page