मथुरा 08 जुलाई। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, मथुरा के बीसीए छात्र बाहुबली धर्मेंद्र नाल्टे ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्र को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर भी प्राप्त हो चुका है। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने इस उपलब्धि पर छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजीव एकेडमी विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करती है, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। चयनित छात्र बाहुबली धर्मेंद्र नाल्टे ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व की अग्रणी आईटी सेवा कंपनियों में शामिल टीसीएस में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कंपनी नवाचार, उत्कृष्टता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का वैश्विक मंच उपलब्ध कराती है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, संयुक्त सचिव राहुल अग्रवाल सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वभर की आईटी कंपनियां उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अग्रणी आईटी कंपनी टीसीएस की चयन प्रक्रिया उद्योग जगत के लिए एक मानक मानी जाती है। राजीव एकेडमी में विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है। समय-समय पर पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आवश्यक बदलाव कर उन्हें तकनीकी कौशल, साक्षात्कार और रोजगार के लिए पूरी तरह सक्षम बनाया जाता है। यही कारण है कि यहां के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कैंपस प्लेसमेंट में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का
July 11, 2026
ऑपरेशन वज्र के तहत साइबर पुलिस की
July 11, 2026
छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार से
July 11, 2026
बूलगढ़ी में युवक की मौत पर बवाल,
July 11, 2026
रंजिश में तीन भाइयों पर लाठी-डंडों से
July 11, 2026
18 वर्षीय युवती नकदी और जेवर लेकर
July 11, 2026
पैसे के लेन-देन के विवाद में महिला
July 11, 2026
Weather
Hathras
10:42 pm,
Jul 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















