Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अगस्त। जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के कुशल मार्गदर्शन में आज आबकारी विभाग द्वारा जनपद में देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने आबकारी विभाग की टीम के साथ विभिन्न शराब की फुटकर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा की बोतलों पर अंकित QR कोड को रैण्डम आधार पर एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर उसकी प्रामाणिकता का भी सत्यापन किया गया। टीम द्वारा दुकानों पर निर्धारित नियमों के अनुसार मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के संबंध में विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग ने सभी विक्रेताओं को POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक मदिरा बोतल को 100 प्रतिशत स्कैन करने के बाद ही बिक्री करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री में निर्धारित प्रक्रियाओं एवं नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखना, अवैध अथवा संदिग्ध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page