Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
रामवीर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में मेधावियों का भव्य सम्मान, सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार
हाथरस 27 सितंबर। जनपद जनक एवं विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित श्री रामवीर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में रविवार को श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सामान्य अध्ययन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र,
दाऊजी मेले में लगी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं को दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
हाथरस 27 सितम्बर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं
हाथरस में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से लगेंगे शिविर
हाथरस 27 सितम्बर। जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप, नोएडा द्वारा जनपद हाथरस के विभिन्न विकास खंडों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए पंजीयन एवं चयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के
बारिश और तेज हवाओं से फसल क्षति पर कृषि विभाग की अपील, फसल नुकसान हुआ है तो 72 घंटे के अंदर दें सूचना, 14447 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
हाथरस 27 सितम्बर। जिले में 25 सितंबर से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत जिन किसानों की बीमित फसल बारिश, तेज हवाओं
सीएमओ ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
हाथरस 27 सितम्बर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर, मऊ चिरायल एवं महमूदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने केंद्र पर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर आप कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित
हाथरस 27 सितम्बर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शहीद भगत सिंह के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए किया गया। रक्तदान शिविर का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश
सादाबाद : रिटायर्ड फौजी और पहली पत्नी की निर्मम हत्या, रविवार सुबह दरवाजा तोड़ने पर मकान में मिले खून से लथपथ दोनों के शव, मौके पर जांच के पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड सहित भारी पुलिस फोर्स
सादाबाद 27 सितम्बर। कस्बे के बाईपास इलाके में रिटायर फौजी और उनकी पहली पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों की खून से लथपथ लाशें औंधे मुंह घर में मिलीं। गले और सिर पर चाकू के वार के निशान थे। वारदात का पता रविवार सुबह उस वक्त चला,
हतीसा भगवंतपुर में राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण, स्वतंत्रता संघर्ष और योगदान को किया याद
हाथरस 27 सितम्बर। अखिल भारतीय जाट महासभा के तत्वावधान में शनिवार को हतीसा भगवंतपुर में आर्यन पेशवा एवं महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम
श्री दाऊजी महाराज मेले में भजन संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन, भक्तिमय हुआ वातावरण
हाथरस 27 सितम्बर। 115वें राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर श्री ब्राह्मण संघ शिविर में जन सहयोग कल्याण समिति द्वारा भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिविर संयोजक श्री दिलीप उपाध्याय
नशे से जंग: नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
हाथरस 27 सितम्बर। सरस्वती महाविद्यालय में रविवार को ‘नशा मुक्ति, युवा का विकास, भारत का संकल्प’ अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। नाटक का शीर्षक “वह खिलाड़ी जो हार गया था, फिर खुद को जीत गया—[नशे से]” रखा गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से




