Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 सितम्बर। सरस्वती महाविद्यालय में रविवार को ‘नशा मुक्ति, युवा का विकास, भारत का संकल्प’ अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। नाटक का शीर्षक “वह खिलाड़ी जो हार गया था, फिर खुद को जीत गया—[नशे से]” रखा गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों और उससे बाहर निकलकर जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नाटक में अनुराग, यलका तोमर, वंदना, अभिषेक, चंचल यादव, शिवानी, दिव्या वार्ष्णेय, मानसी, प्रत्यूषा और दीपक ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंचन प्रोफेसर स्वतेन्द्र सिंह एवं श्री आलोक कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान NSS अधिकारी डॉ. फौजिया सिद्दीकी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. देवप्रकाश भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने जीवन, शिक्षा एवं भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने उपस्थित विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page