सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 सितम्बर। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है।पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक एस.आई.मनु यादव सुरक्षा शांति व्यवस्था में गश्त पर थे।तभी उन्हे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है।पुलिस उपनिरीक्षक एस.आई.मनु यादव ने सूचना के आधार पर हसायन नगला रति मार्ग स्थित गांव नगला कांच के मोड पर एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में किसी वस्तु को ले जाने पर रोकने का प्रयास किया।तो उपरोक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज कदमों से आगे की ओर जाने पर पुलिस उपनिरीक्षक ने उपरोक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।तो हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम रामवीर पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला अहीरान कस्बा व थाना हसायन बताया।पुलिस ने रामवीर की निशानदेही पर कब्जे से अठारह पौवा ठेका देशी शराब नगला कांच मोड से बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली में मुकद्दमा पंजीकृत कराया है।पुलिस ने रामवीर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रविवार (27/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज, मेंडू बरेली रोड हाथरस
September 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ के बीच बाजार में पड़ोसियों में
September 27, 2026
रविवार (27/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 27, 2026
मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की
September 27, 2026
ठेल लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने,
September 27, 2026
बेटे की हत्या के बाद परिवार ने
September 27, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, मजदूर
September 27, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ वीक में छात्राओं ने
September 27, 2026
Weather
Hathras
12:26 am,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








