Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सादाबाद : घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों ने बोला हमला, कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल बालक को लाया गया सीएचसी
सादाबाद 31 अगस्त। क्षेत्र के गांव एदलपुर में आवारा कुत्तों ने एक आठ वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। रविवार रात हुई इस घटना में कुत्तों ने बालक के पैर का मांस नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एदलपुर निवासी अजयपाल का आठ वर्षीय पुत्र मानव
सादाबाद : खेल दिवस पर किया खिलाड़ियों का सम्मान, एमडी हॉस्पिटल परिसर में डायेक्टर धर्मेंद्र गौतम ने किया विभिन्न खिलाड़ियों को सम्मानित
सादाबाद 31 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर हाथरस मार्ग स्थित एमडी हॉस्पिटल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों में उत्तर प्रदेश की प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और
सहपऊ : नायब तहसीलदार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
सादाबाद (सहपऊ) 31 अगस्त। आज नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। रक्षाबंधन के पर्व पर अवकाश होने के कारण अधिकांश छात्राएं अपने घर गई हुई थीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के आवास में केवल आठ छात्राएं उपस्थित मिलीं। वार्डन कुमकुम
सहपऊ : मनौती पूर्ण होने पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर में चढ़ाए 51 और 21 किलो के पीतल के घंटे
सादाबाद (सहपऊ) 31 अगस्त। सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी रामकुमार गुप्ता उर्फ छकौड़ी सेठ और ढकपुरा निवासी गोपाल सिंह ने मनौती पूर्ण होने पर कस्बा स्थित मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर में 51 किलो और 21 किलो वजन के पीतल के घंटे चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां भद्रकाली
हसायन क्षेत्र के गाँव पिछौती में एक युवक को सर्प ने काटा, चारपाई पर सोते हुए युवक को सर्प ने काटा
सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अगस्त। गांव पिछौती में रविवार देर रात एक युवक को सांप के काटने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 30 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र सोनपाल रात करीब 10 बजे घर के एक कमरे में चारपाई पर सो रहा था। बताया गया कि इसी दौरान कमरे की
हसायन : कैनरा बैंक में बाबा साहेब की तस्वीर हटाने पर विवाद, विरोध के बाद दोबारा लगाई गई तस्वीर
सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अगस्त। गांव छीतुपुर स्थित कैनरा बैंक शाखा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने को लेकर विवाद सामने आया। आज क्षेत्र के लोगों और बाबा साहेब के अनुयायियों ने बैंक पहुंचकर विरोध जताया और तस्वीर को तत्काल पुनः स्थापित करने की मांग की। माता रमाबाई अंबेडकर
मिड-डे मील के मेन्यू की उड़ी धज्जियां, हसायन के चार परिषदीय स्कूलों में रोटी-सब्जी की जगह बांटी तहरी
सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अगस्त। शासन द्वारा निर्धारित मिड-डे मील के मेन्यू के अनुसार भोजन वितरित नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। हसायन कस्बे के चार परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को छात्र-छात्राओं को निर्धारित रोटी-सब्जी के बजाय तहरी और केला वितरित किया गया। मामला वार्ड संख्या तीन स्थित उच्च
भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का रोडमैप तैयार, यतेंद्र शर्मा को ‘सपनों का भारत’ की जिम्मेदारी, आकांक्षा सोनकर बनीं सह-संयोजक, सरकार की ओर से क़द्दावर मंत्री पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे अभियान की निगरानी; स्कूलों में ‘जेन-जी’ तक पहुंचेगा मोदी-योगी सरकार का विजन
लखनऊ/हाथरस 31 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी ने अपने महत्वाकांक्षी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने अभियान के तहत विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों के लिए संयोजकों और सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां तय करते हुए वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण
एसिड अटैक मामले में दोषियों को 10-10 साल की सजा, अंकित-शीला को छह माह की प्रोबेशन
हाथरस 31 अगस्त। कोतवाली नगर में वर्ष 2019 में दर्ज एसिड अटैक के मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दो दोषियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है, जबकि दो अन्य आरोपियों को छह-छह माह की प्रोबेशन की सजा
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना
हाथरस 31 अगस्त। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में दो पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नापु महाराज सिंह और मुख्य आरक्षी सपु रामबरन शामिल रहे। दोनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवाएं प्रदान कीं। समारोह के दौरान








