Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 27 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस क्षेत्र के नाई का नगला नई बस्ती निवासी लोकेश पुत्र जयभगवान ने ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत करते हुए एसएचओ को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि लाल रंग का ई-रिक्शा ही उसके परिवार के पालन-पोषण का जरिया है। आरोप है कि 20 सितंबर 2026 को वह रोजाना की तरह रिक्शा लेकर निकला था। शाम को उसने सिटी स्टेशन के बाहर गेट पर रिक्शा खड़ा किया और सवारी देखने लगा। इसी दौरान रिक्शे में पहले से बैठा टिंकी निवासी नगरिया, आरपीएम वेल्डिंग दुकान के पास, कथित तौर पर मौका पाकर ई-रिक्शा और उसमें रखे 1500 रुपये लेकर हाथरस जंक्शन की ओर फरार हो गया।

लोकेश के अनुसार, घटना के बाद वह आरोपी के घर पहुंचा तो वहां उसके पिता ने कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के पिता ने कहा कि उसका बेटा गैंगस्टर है और पुलिस उसकी जेब में रहती है। लोकेश का कहना है कि उसने थाने में शिकायत की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। ई-रिक्शा नहीं मिलने से उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उसने एसएचओ से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ई-रिक्शा वापस दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page