Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, इस नंबर पर करें शिकायत
हाथरस 31 अगस्त। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के चलते जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर लगातार विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने लिया खेल गतिविधियों में हिस्सा, ‘एक घंटा खेल मैदान में’ का आयोजन
हाथरस 31 अगस्त। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षु खिलाड़ियों एवं खेलो इंडिया सेंटर फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए ‘एक घंटा खेल मैदान में’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में आयोजित
डीएम ने सिंचाई खंड कार्यालय में परखी व्यवस्थाएं, GPF भुगतान समय से करने के निर्देश, मांगी अनुबंध पत्रावलियां
हाथरस 31 अगस्त। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड का निरीक्षण कर कार्यालयीय कार्यों और विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद
त्योहारों में जाम से निपटने की तैयारी, व्यापारियों के सुझाव से बनेगा ट्रैफिक प्लान, दाऊजी मेले में ट्रैफिक रहेगा व्यवस्थित, पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों पर बनी रणनीति, व्यापारियों के सुझाव से बनेगा ट्रैफिक प्लान
हाथरस 31 अगस्त। आगामी त्योहारों एवं लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मद्देनजर जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के लिए अग्रवाल सेवा सदन में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की
हाथरस में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे
हाथरस 31 अगस्त। दीवानी न्यायालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय कुमार-III ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण किया
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हाथरस में लोगों से सावधानी बरतने की अपील, लक्षण दिखें तो न करें लापरवाही
हाथरस 31 अगस्त। वर्तमान समय में H1N1 (इन्फ्लुएंजा-ए) एवं सीजनल इन्फ्लुएंजा संक्रमण के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन्फ्लुएंजा संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा बातचीत के दौरान निकलने वाली सांस की बूंदों से फैल सकता है। संक्रमण
सरकारी स्कूलों के बदहाल रास्तों को लेकर एडीएचआर ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग
हाथरस 31 अगस्त। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों के सामने बदहाल रास्तों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) ने आवाज उठाई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को ज्ञापन
इंडक्शन चूल्हे बेचने पहुंचे सेल्समैनों पर ठगी का आरोप, गिजरौली में हुआ हंगामा
हाथरस 30 अगस्त। सदर कोतवाली क्षेत्र के गिजरौली में रविवार दोपहर इंडक्शन चूल्हे बेचने पहुंचे सेल्समैनों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सेल्समैनों ने महिलाओं को पांच इंडक्शन चूल्हे करीब 14 हजार रुपये में बेचे। बाद में परिजनों ने कीमत अधिक बताते हुए चूल्हे
कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 28 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हाथरस 30 अगस्त। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के चिंता गढ़ी गांव में रविवार को उस समय मातम पसर गया, जब पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज कराने गए 28 वर्षीय युवक सोनू पुत्र किशन लाल की मौत हो गई। परिजनों ने परसारा गांव में इलाज करने वाले एक व्यक्ति पर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी
हाथरस 30 अगस्त। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा गांव हबीबपुर के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के नगला सुखा निवासी विशाल








