Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सोशल इंस्फ्यूलर छवि वार्ष्णेय के घर पर पहुंचकर मंत्री व जनप्रतिनिधियो ने दी श्रृद्धाजंलि
सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 सितम्बर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौखास की सोशल इंस्फ्यूलर व उसकी मॉ की सडक दुघर्टना में एक सप्ताह पूर्व पच्चीस अगस्त को उज्जैन के बडोत जनपद में सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद गुरूवार तीन सितंबर को समाज कल्याण मंत्री
राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में गूँजी भक्ति और संस्कृति की मधुर स्वर-लहरियाँ
हाथरस 03 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर में आज विशेष प्रार्थना सभा के दौरान भव्य एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं उनकी लीलाओं को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर
धार्मिक आयोजन में दिखा विकास का रंग, जनप्रतिनिधियों ने किया मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व विकास कार्यों का लोकार्पण, नगला अहीर में राधा-कृष्ण और शनिदेव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान; महिला आयोग उपाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया
सिकन्दराराऊ 03 सितम्बर। जलेसर रोड स्थित ग्राम नगला अहीर, पंचायत बरवाना के प्राचीन शिव मंदिर एवं एकता स्थल पर गुरुवार दोपहर धार्मिक एवं विकास से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण और शनिदेव महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर
युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत, आरएसएस के युवा संवाद में राष्ट्र निर्माण पर जोर, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में युवाओं से जागरूक रहने और समाज-राष्ट्र के प्रति दायित्व समझने का आह्वान
हाथरस 03 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में इगलास रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के प्रांगण में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों से जुड़े युवा पहलवानों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने
बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी, एएचटी थाना पुलिस और एक्सीलेंट सिविल एकेडमी की संयुक्त टीम ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
हाथरस 03 सितम्बर। शासन द्वारा संचालित विशेष जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को हाथरस में बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं
कबड्डी टूर्नामेंट में गूंजी खेल और सियासत की आवाज, रामनारायण काके ने किया उद्घाटन, देदा मई में आयोजित प्रतियोगिता में माधव नगला की टीम ने मारी बाजी, युवाओं से जुड़े वादे पर तालियों से हुआ स्वागत
सासनी 03 सितम्बर। गांव देदामई में आज कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष विकास रावत द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के भावी हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजकों ने माला और
सासनी में घर के अंदर सोता रहा परिवार, चोरों ने साफ कर दिए लाखों के जेवरात और नकदी, ऊपरी कमरे का दरवाजा खुला मिलने पर हुई चोरी की जानकारी, 1.17 लाख रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण पार
सासनी 03 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई नगला बीरबल में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर मकान से 1,17,500 रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के भारी मात्रा में आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के
पेट्रोल भरवाने के बाद चलती बाइक में लगी आग, सवार ने कूदकर बचाई जान, सासनी के वारसे गांव के निकट आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने मिट्टी-पानी डालकर बुझाई आग
सासनी 03 सितम्बर। सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव वारसे के निकट बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख सवार घबरा गया और तत्काल बाइक
नासिक से संभल जा रहे कंटेनर से भारी मात्रा में पशुओं के सींग बरामद, चालक फरार
सासनी 03 सितम्बर। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बरसे गांव के निकट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कंटेनर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर से भारी मात्रा में मृत पशुओं के सींग बरामद हुए। पुलिस को देखते ही कंटेनर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी
सहपऊ : विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, चौदह माह पहले हुई थी शादी, 27 अगस्त को दिया था बेटे को जन्म; 31 अगस्त को नवजात की हो गई थी मौत
सादाबाद (सहपऊ) 03 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीहुरा में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








