Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में इगलास रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के प्रांगण में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों से जुड़े युवा पहलवानों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने युवाओं से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। बलशाली शरीर, जागरूक सोच और मजबूत चरित्र वाला युवा देश और राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से जागरूक रहने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आह्वान किया। गोविंद ने कहा कि भारत में अलग-अलग रंग, जाति, मत और विचार हो सकते हैं, लेकिन जब देश के सामने कोई चुनौती आती है तो सभी को एकजुट होकर उसका मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य समाज को जोड़ना, भारत के विकास को गति देना और स्वाभिमान से युक्त युवाओं की मजबूत पीढ़ी तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भारत कमजोर देश नहीं है। देश को कमजोर करने के लिए समय-समय पर विदेशी षड्यंत्रकारियों द्वारा प्रयास किए जाते रहे हैं, लेकिन भारत की एकता, संस्कृति और युवा शक्ति इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करते हुए देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा पूरी दुनिया को जीवन जीने का मार्ग दिखाने की क्षमता रखती है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और अपने व्यक्तित्व के विकास का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामवीर सिंह ने की। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के युवा पहलवानों सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page