
सासनी 03 सितम्बर। गांव देदामई में आज कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष विकास रावत द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के भावी हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजकों ने माला और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान रेफरी ने सादलपुर और माधव नगला की कबड्डी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया। दोनों टीमों के कप्तान भूरा और ऋषभ का भी परिचय कराया गया। रोमांचक मुकाबले के बाद माधव नगला की टीम को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामनारायण काके ने आयोजनकर्ता विकास रावत तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता ठाकुर जगबीर सिंह को सहयोग राशि भी प्रदान की। ठाकुर जगबीर सिंह ने कहा कि रामनारायण काके हाथरस सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रियता के चलते नौजवान और छात्र लगातार उनसे जुड़ रहे हैं। अपने संबोधन में रामनारायण काके ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो युवाओं के लिए सासनी ब्लॉक में स्टेडियम तथा छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनवाने का काम किया जाएगा। उनके इस संबोधन पर मौजूद छात्रों और युवाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, वरिष्ठ नेता नेत्रपाल सिंह राजपूत, मनोज उर्फ मोनू शर्मा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष भौरीशंकर लाल रावत, परसोत्तम रावत, ओम प्रकाश तोमर, आशुतोष रावत, रेफरी रामू चौधरी, दीपू तोमर, प्रभात रावत, रेफरी नरेंद्र सिंह, जगपाल तोमर, राजेश गुप्ता, गुड्डू, बलवीर सिंह, दिवाकर, मुंशीलाल कुशवाहा, अजय कुमार, बृजेश कुमार, भानु पचौरी, शेखर पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












