Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 नवम्बर। विकासखंड क्षेत्र में घर घर में दीपोत्सव पर्व के चतुर्थ दिवस में कार्तिक मास के द्वितीय पक्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (प्रथम) दिवस पर मंगलवार दस नवंबर को गोवर्धन महाराज की गोबर से प्रतिमा बनाकर स्थापित की गई।गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाए जाने के दौरान महिलाओ के द्वारा बृज के मंगल लोक गीत गाए गए।महिलाओ ने गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाए जाने के दौरान खील बताशे,बेसन और अन्नकूट की सब्जी बनाकर भगवान गिर्राज जी गोवर्धन महाराज की प्रतिमा को भोग लगाया।गोवर्धन महाराज की पूजा भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर दीपोत्सव के दूसरे दिन प्रतिपदा तिथि को की गई थी।इस बार छह नवंबर की धनतेरस होने के कारण आठ नवंबर को दीपोत्सव पर्व मनाया गया था।कस्बा व देहात में दीपोत्सव के दूसरे दिन तिथि की भ्रम में सोमवार को कही कही पर गोवर्धन महाराज की गोबर से घर के आंगन में प्रतिमा बनाकर स्थापित की गई थी।तो कस्बा में सोमवार को दिन में किसी भी स्थान पर गोवर्धन प्रतिमा नही रखी गई।मंगलवार को कस्बा व देहात क्षेत्र के प्रत्येक वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयो के यहां पर विधि विधान के साथ श्री गिरिराज गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाकर दिन में महिलाओ के द्वारा पूजा अर्चना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page