
सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 नवम्बर। कस्बा में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर दस नवंबर दिन मंगलवार को भगवान गिर्राज धरण गोवर्धन महाराज के पूजा दिवस पर जगह-जगह अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।कस्बा के मुख्य बाजार में सुबह से ही अन्नकूट के प्रसाद वितरण कराए जाने के लिए हलवाईयों के माध्यम से विभिन्न तरह की सब्जियो जिनमें आलू,काशी फल,भिंडी, तोरई,पालक मूली,शलजम,शकरकंद,शिमला मिर्च,गोभी,बंदगोभी,धनिया,हरी मिर्च का संग्रह कर सब्जी बनाई।अन्नकूट प्रसाद तैयार होने के बाद भक्तो ने श्री हनुमान जी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद में सम्मिलित कर अन्नकूट सब्जी पूडी का प्रसाद वितरित कराया।कस्बा के मोहल्ला किशन वार्ड संख्या पांच में बाजार की सडक मार्ग पर सागर पाठक के द्वारा प्रसाद वितरित कराया गया।मोहल्ला किला खेडा वार्ड संख्या चार के बाजार की सडक मार्ग पर अन्नकूट भंडारा प्रसाद का वितरण स्वः डाॅ.मुन्नालाल शर्मा के पुत्र अमित कुमार शर्मा व विकास शर्मा के द्वारा कराया गया।विकास शर्मा,अमित शर्मा,सागर पाठक प्रसाद जिमाने के लिए राहगीरो व वाहन चालकों को रोककर प्रसाद वितरण करते हुए दिखाई दिए।कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर,नरसिंह भगवान मंदिर,बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला किशन के श्रीबलभद्र दाऊ जी महाराज मंदिर,श्री राधाकृष्ण मंदिर,गंगा मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया।प्रत्येक वर्ष में दीपोत्सव के पर्व पर सिर्फ अन्नकूट का प्रसाद वितरण होने पर सभी वर्ग के जनमानस उत्साहित दिखाई दिए।




