सिकन्दराराऊ 29 अक्टूबर। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिलार के निकट आज सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। धान लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उस पर सवार दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के साथी कपिल ने बताया कि वे सभी पचो गांव के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर उसे बेचने के लिए अलीगढ़ मंडी जा रहे थे। इसी दौरान गांव बिलार के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में प्रियांशु और सोमदत्त घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ स्थित ललित हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमदत्त की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद रोडवेज बस मौके से चली गई। सूचना मिलने पर अकराबाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया और थाने पर खड़ा करा दिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मथुरा : ब्रज के युवा उद्यमियों के
October 29, 2026
सिकन्दराराऊ : धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में
October 29, 2026
सिकन्दराराऊ : आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो
October 29, 2026
शराब पीने के दौरान विवाद, पुलिस से
October 28, 2026
छत के रास्ते घर में घुसे चोर,
October 28, 2026
अलीगढ़ रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार
October 28, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकाली गई महर्षि
October 28, 2026
Weather
Hathras
6:49 pm,
Oct 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








