हसायन 25 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र की न्याय पंचायत हरीनगर के ग्राम पंचायत छीतूपुर के माजरा गांव श्यामपुर नगला बंजारा में रविवार को दोपहर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु समुदायों के विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसीएस) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य स्वरूप सिंह बंजारा ने ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत की महिला प्रधान (ग्राम पंचायत प्रशासक) के आवास पर बंजारा समाज के ग्रामीणों के साथ बैठकआयोजित की।बैठक में स्वरूप सिंह बंजारा ने सरकार के द्वारा विमुक्त,घुमंतु समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए बनाए गए कल्याण बोर्ड से संचालित जनकल्याण कारी योजनाओ का बखान करते हुए विभिन्न योजनाओ का लाभ लेने के लिए आनलाइन व आफलाइन दोनो तरह से संबंधित अधिकारियो से सम्पर्क करने के लिए जागरूक किया।स्वरूप सिंह बंजारा ने कहा कि जब तक समाज के प्रत्येक जाति वर्ग के परिवार को अपने पुत्र पुत्रियो को शिक्षित करने के लिए प्रयास जरूर करने चाहिए।उन्होने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है,जो शिक्षा के दूध का पान करेगा वह कदापि भयभीत नही होगा।शिक्षित समाज का अपना अलग बजूद और पहचान बनती है।उन्होने कहा कि चाहे आधी रोटी खाकर भूखे रह लेना बच्चो को शिक्षित जरूर करना।स्वरूप सिंह बंजारा का ग्राम प्रधान प्रशासक जयदेवी व प्रधान प्रशासक पति सुरेन्द्र सिंह नायक ने पुष्पहार (फूल माला),अंग वस्त्र श्रीराम नाम पटका पहनाकर भगवान श्रीराम दरबार का छायाचित्र भेंटकर स्वागत किया।बैठक में पूर्व मंडलाध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय, मुनेश्वर उपाध्याय, निहाल सिंह नायक,वेद प्रकाश नायक,जसवीर नायक,कप्तान सिंह बंजारा, करतार सिंह,राजेन्द्र सिह,दिनेश बंजारा,राजेन्द्र नेताजी,राहुल बंजारा,उपेंद्र नायक,अंतराम बंजारा,नरेश बंजारा,लाखन सिंह बंजारा,किरोड़ी सिंह,शंकर सिंह,मनीराम बंजारा मौजूद रहे।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग, महिला से मारपीट का आरोप
October 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से
October 25, 2026
दहेज में पांच लाख रुपये और कार
October 25, 2026
आगरा- अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस
October 25, 2026
कोटा-कपूरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर
October 25, 2026
हाथरस में आगरा रोड पर युवक का
October 25, 2026
डॉ. मोहित अग्निहोत्री को मिला ‘बेस्ट क्लिनिशियन
October 25, 2026
हाथरस में PET परीक्षा सम्पन्न, 4,421 अभ्यर्थियों
October 25, 2026
Weather
Hathras
9:10 pm,
Oct 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







