Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 24 अक्टूबर। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव जटोई में घरेलू विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों पर अपने ही भाई के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव जटोई निवासी नेत्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर की शाम घर के आपसी विवाद को लेकर उसके सगे भाई लायक सिंह, प्रमोद सिंह और ज्ञान सिंह पुत्रगण प्रेम सिंह उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

नेत्रपाल सिंह के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह मौके से बचकर निकला। उसका आरोप है कि घटना के बाद भी उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित ने तहरीर में यह भी आशंका जताई है कि इससे पहले भी उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है और उसे अपने साथ किसी अनहोनी का डर है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने नेत्रपाल सिंह की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page