Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 24 अक्टूबर। कासगंज पुलिस ने 45 दिन के एक बच्चे को सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी से बरामद किया है। मामले में बच्चे को अपने पास रखने वाले दंपति सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की खरीद-फरोख्त में दो लाख रुपये के लेनदेन का आरोप है। पुलिस ने कथित तौर पर दी गई रकम भी बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक, कासगंज निवासी एक दंपति के यहां करीब 45 दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ था। आरोप है कि अस्पताल में बच्चे की मां को दो लाख रुपये लेकर बच्चे को दूसरे दंपति को देने का लालच दिया गया। इसके बाद मां ने कथित तौर पर सिकंदराराऊ निवासी एक दंपति को बच्चा सौंप दिया।

बताया गया है कि बच्चे के पिता को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। जब उसने अपनी पत्नी से बच्चे के बारे में पूछा तो उसे बच्चे के लापता होने की बात बताई गई। इसके बाद पिता ने कासगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को अपने पास रखने वाले दंपति ने बताया कि उन्होंने बच्चे की मां की सहमति से दो लाख रुपये देकर उसे लिया था। मामले में बच्चे की मां सहित दोनों दंपति के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और कथित लेनदेन की रकम भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page