Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 24 अक्टूबर। शुक्रवार शाम पुरदिल नगर रोड पर विधायक आवास के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक परिवार सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार ओमवीर और उनकी पत्नी लीलावती के हाथ-पैरों में चोटें आईं, जबकि उनके साथ मौजूद ढाई माह की बेटी देवांशी सुरक्षित बच गई। हादसे के दौरान लीलावती ने अपनी मासूम बेटी को सीने से लगा लिया। मां के इस सहज प्रयास के चलते बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। जानकारी के अनुसार, ग्राम कटाई निवासी केशव देव शुक्रवार शाम सिकंदराराऊ से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनके 22 वर्षीय बेटे ओमवीर, पुत्रवधू लीलावती और ढाई माह की पोती देवांशी भी थी। जैसे ही उनकी बाइक पुरदिल नगर रोड पर विधायक आवास के पास पहुंची, तभी खेतों से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ा दिया। सामने ट्रैक्टर आने से बाइक चालक नियंत्रण नहीं रख सका और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।

इस दौरान ओमवीर और लीलावती के हाथ-पैरों में चोटें आईं, लेकिन लीलावती ने गिरते समय बच्ची को सीने से लगाए रखा। हादसे के बावजूद मासूम देवांशी सुरक्षित रही। मां की ममता और बच्ची को बचाने के उनके सहज प्रयास की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी रही। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गलती का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जबकि पुलिस ट्रैक्टर को चालक समेत कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page