Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

अलीगढ़ 24 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-4 की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक करना था। खेल में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन क्रीड़ा अधिकारी डा. भारतेंदु चौहान एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रत्यक्ष पांडेय के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मार्गदर्शक व एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी ने युवा शक्ति को सही दिशा देना समाज की प्राथमिक आवश्यकता बताया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला और सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page