सिकन्दराराऊ 20 अक्टूबर । विजयादशमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से मंगलवार को पुरदिलनगर के जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित करने तथा मंगलाचरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला संगठन मंत्री देवराज जी ने हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संघ चालक राधेश्याम जी और प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर प्रचारक रोहित जी, ललित द्विवेदी, रोहित जाखेटिया, अभिनव जाखेटिया, कान्हा, आचार्य पवन कौशल, राजभान, नितिन ठाकुर, सुभाष सिंह पुंढीर, विजय सिंह प्रधान, तरुण सोनी, शिवम गोला, सुधांशु आर्य, मुकेश जाखेटिया, शैलेश काकाणी, नरेंद्र आर्य, अंशुल सोनी, गौरव सोनी, शीतल गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, अर्जुन सोनी, अमित माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, राजपाल बघेल, गौरव भारद्वाज, ओमप्रकाश गुप्ता, शशि भारद्वाज, कान्हिया आर्य, रवि आर्य, जयंत आर्य, मोहन आर्य, महावीर सिंह, आनंद शर्मा, विष्णु शर्मा, भानु ठाकुर, प्रकाश उपाध्याय, विशाल कुशवाह, नारायण हरिदत्त पाठक, भगवती शर्मा, सचिन ठाकुर, कान्हा ठाकुर, अमन शर्मा, धीरज कुशवाह, पल्लव राजपूत और सागर उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री नरेंद्र चौहान ने किया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन में सहभागिता की।










