
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अक्टूबर । कस्बा के नगला रति गडोला मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में एक अधेड व्यक्ति की फालिज जैसी कथित बीमारी से पीडित हो जाने के करण मौत हो गई।बडे भाई की बीमारी से मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही पंजाब से बाइक से अपने घर आ रहे मृतक अधेड के छोटे भाई की सडक हादसे में पंजाब के अम्बाला कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक मृत्यु हो गई। एक ही परिवार के दो सगे भाईयों की मौत हो जाने से मुहल्ले में शोक की लहर दौड गई।दोनों बडे और छोटे भाईयो की एक साथ मौत हो जाने से मोहल्ला के वाशिंदों और मृतक के परिजन करूण विलाप कर चीख पुकार मचाते दिखाते दिए।मोहल्ला अहीरान के रहने वाले शिवाजीत सिंह यादव उर्फ सवाजीत यादव के तीन पुत्र थे।जिनमे सबसे बडे (ज्येष्ठ) पुत्र राजकुमार यादव,दूसरे नंबर बीच के (मझले) रूकमपाल सिंह यादव और सबसे छोटे (लघु) पुत्र बीरेन्द्र सिंह यादव थे।कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान के रहने वाले शिवाजीत सिंह यादव उर्फ सवाजीत यादव के ज्येष्ठ (बडे)पुत्र राजकुमार अपने परिवार के साथ अपने पैतृक घर पर रहता था।जबकि राजकुमार के दो सगे छोटे भाईयों में मझले बीच वाले भाई रूकमपाल और सबसे छोटा भाई बीरेन्द्र सिंह यादव पंजाब में अपने परिवार के भरण पोषण करने के उदेश्य से मजदूरी करने पंजाब चला गाया।वीरेन्द्र सिंह पंजाब प्रांत के पंजाब हरियाणा बार्डर स्थित राजपुरा थाना क्षेत्र के खजाला अड्डा पर रहकर मजदूरी पर चारपाई बनाने का कार्य करता था।तेरह अक्तूबर दिन मंगलवार को राजकुमार सिंह यादव उम्र पैतालीस वर्ष की कथित फालिज जैसे रोग से पीडित ग्रसित होने की वजह से काफी दिनों से बीमार थे।मंगलवार तेरह अक्तूबर को वह राजकुमार यादव एटा जनपद से दवा लेकर अपने पैतृक घर कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान बापिस आए।तो राजकुमार की मंगलवार तेरह अक्तूबर को अचानक शाम पांच बजे के करीब मौत हो गई।बडे ज्येष्ठ भाई राजकुमार की मौत हो जाने की जानकारी मृतक के परिजनों ने पंजाब में रह रहे मृतक राजकुमार के दोनों छोटे भाईयों रूकम पाल सिंह यादव और बीरेन्द्र सिंह यादव को दूरभाष मोबाइल फोन कॉल के माध्यम से दी।बडे भाई राजकुमार की मौत हो जाने की खबर सुनकर राजकुमार के दोनो छाटे भाई पंजाब से अपने बडे भाई राजकुमार की मौत की जानकारी मिलने के बाद दोनों भाईयों में से मझले वाले बीच के भाई रूकमपाल सिंह यादव पंजाब से ट्रेन से और बीच वाला सबसे छोटा भाई बीरेन्द्र सिंह यादव अपनी बाइक से पंजाब के खजाला अड्डा से हसायन कस्बा के लिए आ रहा था।तभी पंजाब के अम्बाला कोतवाली थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ किंग सिटी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बीरेन्द्र सिंह यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल पंजाब की अम्बाला पुलिस ने मृतक वीरेन्द्र सिंह यादव की शिनाख्त करने के लिए मौके पर काफी प्रयास किए।काफी प्रयास और खोजबीन जांच पडताल कर छानबीन कराए जाने के दौरान मृतक बीरेन्द्र सिंह यादव की मौके पर खडी बाइक में बाइक के रखे कागजात प्रपत्र में मृतक बाइक बीरेन्द्र सिंह यादव की पत्नी सुरभि के नाम से दर्ज अंकित दूरभाष मोबाइल फोन पर फोन काॅल कर सम्पर्क किया।मृतक के परिजन श्रीनिवास यादव पूर्व सभासद ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि अम्बाला पुलिस ने बुधवार चौदह अक्तूबर की भोर की पहली किरण सुबह लगभग चार बजे घटना की जानकारी दी।अम्बाला पुलिस ने घटनाक्रम के दर्दनाक फोटो वाटसअप पर भेजकर शिनाख्त कराए जाने के प्रयास किए।जैसे ही उन्होने वाटस अप पर पंजाब पुलिस के द्वारा एक्सीडेंट सड़क दुर्घटना के दर्दनाक फोटो देखकर मृतक की शिनाख्त की।घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मृतक बाइक सवार वीरेन्द्र सिंह यादव के शोकाकुल परिजन अम्बाला के लिए अपने निज वाहन से शव लेने के लिए रवाना हो गए।मृतक के परिजन श्रीनिवास यादव के अनुसार बडे भाई राजकुमार की बीमारी से पीड़ित होने के दौरान मौत की खबर सुनकर मझला (बीच वाला)भाई रूकमपाल सिंह ट्रेन से आ रहा था।छोटे भाई के साथ हुई सडक घटना की जानकारी हो जाने पर वीरेन्द्र सिंह यादव के मझले भाई रूकमपाल सिंह वह रास्ते में किसी स्टेशन पर उतरकर बापिस अम्बाला शहर के घटनाक्रम स्थल पार्श्वनाथ किंग सिटी के लिए रवाना हो गया।बीमारी से बडे भाई राजकुमार की मौत हो जाने के कारण छोटे भाई वीरेन्द्र सिंह यादव के शव को आने में देर होती देख परिजनों और मुहल्ले वासियों ने बडे मृतक भाई राजकुमार का कस्बा के इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग स्थित मोक्षधाम श्मशान घाट में विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारीजनों पर दुःख का पहाड सा गिर गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।मृतक बाइक सवार बीरेन्द्र सिंह यादव की पत्नी सुरभि का रो रो कर करूण विलाप कर चीख-पुकार कर रही थी।मृतक बडे भाई राजकुमार की मौत और छोटे भाई की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।मृतक के परिजन मृतक के शव आने का इंतजार कर रहे है।