Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 14 अक्टूबर । कस्बा के मुख्य बाजार मंगलवार एक कुत्ता पागल हो गया । उस पागल कुत्ते ने करीब 15 से अ​धिक लोगों को काटकर घायल कर दिया । इन घायलों में सीएचसी को एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। सीएचसी प्रभारी ​अधीक्षक डॉ प्रकाश मोहन ने बताया जिन लोगों को पागल कुत्ता ने काटा है वह कुत्ते काटने के बाद लगाए जाने वाले एआरबी इंक्जेशनों को मानकानुसार समय के अंतराल से लगवालें । सीएचसी एआरवी काफी मात्रा में उपलब्ध हैं । पागल कुत्ता के काटने के बाद चार एआरबी इंजेक्शन लगवाना अति आवश्यक है। एआरवी के लगवाने के बाद भी कुत्ता के काटे व्य​क्ति को कोई परेशानी होती है तो वह शीघ्र ही सीएचसी पर आकर सूचना दे जिससे उसका समय से उपचार किया जा सके । यदि जो व्य​क्ति एआरवी नहीं लगवाता है और इसके बाद उसको कुत्ते काटे जाने का असर होता है तो उसके इलाज में काफी परेशानी खड़ी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page