Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर । गांव ऐहन निवासी नरेश कुमार ने रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार बनाकर एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह बिचपुरी से भैंस बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस में उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद अचेत होने पर उनके पास रखे एक लाख रुपये लूट लिए गए। नरेश कुमार के मुताबिक, वह अचेत अवस्था में हाथरस बस स्टैंड पर मिले। जानकारी मिलने पर स्वजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित का दावा है कि घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित नरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि होना बाकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page