Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर । कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के बहनोई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित की पत्नी अपनी बहन, जो मथुरा की निवासी है, को करीब 10 दिन पहले अपने घर लेकर आई थी। बताया गया है कि 10 अक्टूबर की रात सभी सो रहे थे। करीब दो घंटे बाद किशोरी घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक, बाद में अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कॉल आए। आरोप है कि फोन पर आवाज सुनाई देने के बाद कॉल काट दी गई। इस घटनाक्रम से परिजन चिंतित हैं। पीड़ित ने पुलिस से किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल नंबरों की जांच और फोन लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कराने की मांग की है। फिलहाल किशोरी के लापता होने के कारणों और फोन कॉल से जुड़े मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page