सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अक्टूबर । कस्बा के गडोला मार्ग स्थित चिलर प्लांट के सामने अंडौली की रहने वाली एक महिला कृषक की जमीन पर पैमाइश कार्य के बाद नामजदों ने जमीन खेत पर लगे हुए खंभों को उखाडकर फैेक दिया है।पीडित महिला कृषक ने कोतवाली में खेत जमीन से खंभा उखाड दिए जाने के संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने पीडित महिला कृषक की लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट सात नामजदों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पीडित महिला कृषक कंचन देवी पत्नी भानु प्रताप शर्मा ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए सात नामजद विपक्षीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि प्रर्थिया ने मौजा अण्डौली तहसील सिकन्द्राराराऊ जनपद हाथरस की गाटा संख्या सत्ततर रकवा 0.420 हेक्टेर के पेमाईस राजस्व निरीक्षक हसायन के द्वारा उपजिला अधिकारी सिकन्द्राराराऊ जनपद हाथरस के आदेश दिनांक तीस अगस्त 30/8/26 के द्वारा दिनाक बारह सितंबर 12/9/26 को कृषि जमीन खेत की पैमाईश कर खम्बा गडवा दिए गए थे।पैमाइश के बाद विपक्षीगण जगदीश पुत्र रामचन्द,कुशलपाल,कृष्ण कुमार, भीष्मपाल,योगेन्द्र पुत्रगण जगदीश व सुभाष,देव कान्त पुत्रगण श्रीपाल निवासी गण इटर्नी ने लाईसेन्सी रायफल के बल पर खम्बा उखाड़ कर फैक दिए।जिसके सम्बन्ध में आख्या राज्व निरीक्षक हसायन ने उपजिला अधिकारी सिकन्द्राराराऊ को दी गई थी।उपजिला अधिकारी सिकन्द्राराराऊ ने थाना अध्यक्ष हसायन को आख्या के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही को निर्देषित किया गया।मैं इस सम्बन्ध में कोतवाली में एफ.आई.आर कराने आई हूँ।पुलिस ने एसडीएम सिकन्द्राराऊ के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 191 और 329{3} के तहत रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पडताल करना प्रारंभ कर दिया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि एसडीएम के आदेश पीडित महिला कृषक की लिखित तहरीर के आधार पर सात नामजदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की छानबीन की जा रही है।