Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावत नगर में जेसीबी से मकान की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की जेठानी ने छह आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज अभियोग के अनुसार, 13 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे सरिता अपने घर पर अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रेमपाल, भंटू, आरेन्द्र, सर्वेश, अवधेश और योगेंद्र जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और मकान की दीवार तोड़ दी। सरिता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की जेठानी संगीता ने कोतवाली में छह आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page