सिकन्दराराऊ 14 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावत नगर में जेसीबी से मकान की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की जेठानी ने छह आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज अभियोग के अनुसार, 13 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे सरिता अपने घर पर अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रेमपाल, भंटू, आरेन्द्र, सर्वेश, अवधेश और योगेंद्र जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और मकान की दीवार तोड़ दी। सरिता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की जेठानी संगीता ने कोतवाली में छह आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी : जरैया गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग, किशोर और दादी झुलसे
November 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल स्टोर
November 29, 2026
सासनी : जरैया गांव में गैस सिलेंडर
November 29, 2026
शाखा से संस्कारवान स्वयंसेवक और संगठित समाज
November 29, 2026
कार्तिगई दीपम का पुनः प्रज्वलन सनातन आस्था
November 29, 2026
पत्नी से विवाद के दौरान नीचे गिरा
November 29, 2026
पारिवारिक विवाद के चलते घर से निकली
November 29, 2026
हाथरस में पेड़ से टकराई बाइक, 22
November 29, 2026
Weather
Hathras
1:29 am,
Nov 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










