Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 अक्टूबर। मंडी गांधी गंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में भाजपा नेता देवेंद्र राघव ने फीता काटकर गंगा अवतरण, नगर दर्शन एवं पुष्प वाटिका लीला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद उन्होंने रामलीला में विराजमान देवी-देवताओं के स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि देवेंद्र राघव को फूलमालाएं पहनाकर, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

रामलीला मंचन के दौरान राजा भगीरथ की कठोर तपस्या और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरित होने की कथा का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही नगर दर्शन लीला और पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम एवं माता सीता के प्रथम मिलन के प्रसंग का भी मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ते हुए धार्मिक वातावरण बना दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता देवेंद्र राघव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में आदर्श, मर्यादा और सदाचार अपनाने का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः अच्छाई की जीत होती है और बुराई का विनाश निश्चित है। कार्यक्रम में दाऊदयाल वार्ष्णेय, जयपाल चौहान, पंकज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, विशाल राज चौहान, विशाल दरगढ़, भानु प्रताप सक्सेना, सचिन वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page