Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 13 अक्टूबर । तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट के बाहर मंगलवार को दी बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार और लंबित कार्यों को लेकर नाराजगी जताई तथा समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील के विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें अपने कार्यों के निस्तारण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने अंश संशोधन और नाम संशोधन से जुड़े मामलों में देरी, कृषि आवंटन के काश्तकारों को संक्रमणीय भूमिधर घोषित नहीं किए जाने तथा दाखिल संबंधी कार्य समय पर पूरे नहीं होने जैसी समस्याएं उठाईं।

अधिवक्ताओं का कहना था कि कई मामलों में आदेश पारित होने के बाद भी उन्हें कंप्यूटर पर फीड नहीं किया जाता, जिससे संबंधित कार्यों के निस्तारण में बाधा आती है। इन समस्याओं के कारण अधिवक्ताओं और उनके माध्यम से कार्य कराने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से तहसील के कामकाज में सुधार करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने की मांग की।धरना-प्रदर्शन में राजेश बघेल, वीरपाल सिंह यादव, अवनीश शर्मा, बृजेश यादव, सत्य प्रकाश गोला, प्रमोद बघेल, राजकुमार, जितेंद्र, महेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र दीक्षित शूल, रूपेंद्र बघेल, रविंद्र बघेल, नरेश बाबू, ओमप्रकाश गौतम, रणवीर सिंह, राकेश बघेल और रसम पाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page