सासनी 13 अक्टूबर । कस्बे के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्वावा सिटी में मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान 64 वर्षीय बाबूलाल पुत्र कारे सिंह निवासी देदामई के रूप में हुई है। बताया गया है कि बाबूलाल पिछले कुछ महीनों से आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्वावा सिटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
October 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस मंडी में धान की भारी आवक
October 13, 2026
सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ केस
October 13, 2026
सासनी के ग्वावा सिटी में सिक्योरिटी गार्ड
October 13, 2026
सिकंदराराऊ तहसील के कार्यालयों में भ्रष्टाचार का
October 13, 2026
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए
October 13, 2026
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो
October 13, 2026
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर
October 13, 2026
Weather
Hathras
12:01 am,
Oct 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








