Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सासनी 12 अक्टूबर। अलीगढ़–हाथरस मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने BLS इंटरनेशनल स्कूल की स्टाफ बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसा सासनी से करीब एक किलोमीटर अलीगढ़ की ओर हुआ। दुर्घटना में बस चालक और एक महिला स्टाफ सदस्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्कूल की स्टाफ बस सोमवार सुबह अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर लगातार कई वाहनों को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर स्टाफ बस से टकरा गया। हादसे में बस चालक के एक पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि बस में आगे बैठी एक महिला स्टाफ सदस्य के पैर में भी मामूली फ्रैक्चर हुआ है। बस में सवार अन्य स्टाफ सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों सहित सभी स्टाफ सदस्यों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। हादसे के दौरान कंटेनर की तेज रफ्तार और लगातार वाहनों को ओवरटेक करने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य कर्मचारियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page