Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के बाहर मौजूद महिला एवं बुजुर्ग फरियादियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। हाथरस पुलिस की प्राथमिकता है कि प्रत्येक फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए, उसे सम्मान दिया जाए और उसकी समस्या का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page