Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सिकन्दराराऊ 12 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद हाथरस में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा कस्बे में जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ अमित पाठक और तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी के नेतृत्व में आयोजित मार्च में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, महिला पुलिसकर्मियों और थाने के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। पैदल मार्च के दौरान आमजन को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाने तथा महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, यूपी-112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय की छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रखने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस या संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। हाथरस पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page