Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। कोतवाली में हर माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किए जाने के आदेश दिए गए है।कोतवाली के परिसर में अक्तूबर माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित हो रहे समाधान दिवस में कोतवाली के कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा,उपनिरीक्षक एस.आई जोगेन्द्र सिंह ने सुबह दस बजे से लेकर सुबह साढे दस बजे तक राजस्व विभाग के राजस्व कर्मियो के साथ फरियादियो के आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।समाधान दिवस में साढे दस बजे के बाद तहसील स्तर से तहसील स्तरीय प्रशासनिक राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ अशोक कुमार के द्वारा कोतवाली के आयोजित समाधान दिवस में साढे दस बजे के बाद से लेकर दोपहर दो बजे तक कई भू प्रकरण से संबधित फरियादियों की समस्या सुनकर राजस्व कर्मियो को समस्या का समाधान किए जाने के दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page