सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। कोतवाली में शनिवार दस अक्तूबर को आयोजित होने वाले द्वितीय समाधान दिवस में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान नेतृत्व पर राजस्व कर्मी लेखपाल अपनी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर शासकीय कार्य कर रहे।शनिवार दस अक्तूबर को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उपशाखा सिकंदराराऊ के अध्यक्ष सौरभ यादव व सचिव/मंत्री रविकांत के नेतृत्व निर्देशन में हल्का क्षेत्र में तैनात कार्यरत राजस्व कर्मी लेखपाल काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में पहुंचे।लेखपाल संवर्ग ने काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में मौजूद रहकर कार्य करते हुए दिखाई दिए।लेखपाल संवर्ग के तहसील सचिव व मंत्री रविकांत ने बताया कि लेखपाल संवर्ग की लम्बित एवं न्यायोचित मांगो के बाबत चौदह सितंबर को दिए ज्ञापन के क्रम में परिषद व शासन स्तर से प्रभावी कार्यवाही न किए जाने के लेखपाल संवर्ग विगत दस वर्षों से अपनी जायज मांगो के लिए संघर्षरत है।परिषद व शासन के द्वारा लेखपाल संवर्ग की लम्बित एंव न्यायोचित मांगो पर सकारात्मक प्रभावी कार्यवाही नही किए जाने के कारण चौदह सितंबर को दिए गए ज्ञापन के क्रम में प्रदेश के समस्त लेखपालों के द्वारा बाइस सितंबर से अतिरिक्त हल्को का बहिष्कार किया गया है।लेखपाल संवर्ग की लम्बित एवं न्यायोचित मांगो पर राजस्व परिषद व शासन द्वारा ध्यान आकृष्ट नही किए जाने से प्रदेश के समस्त लेखपालो में भारी निराशा व आक्रोश व्याप्त है।उक्त प्रकरण में हमारा विरोध राजस्व परिषद व शासन की क्रियाकलापो को लेकर है विगत दस वर्षों से लेखपालो की प्रारंभिक वेतनमान अठ्ठाइस सौ ग्रेड पे की मांग व वेतन विसंगति दूर न होना।विगत आठ वर्षों से सिर्फ लेखपालो का अन्तर मण्डलीय स्थानांतरण नही होना।विगत दो वर्षों से सिर्फ लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी नही होना।विगत सोलह वर्षों से सिर्फ लेखपालो की भत्ता बढोत्तरी नही होना।विगत एक वर्ष से नवनियुक्त लेखापालो का परीक्षा परिणाम घोषित नही करने और न स्थायीकरण किए जाने,परिषदादेश जारी होने के बाद भी लेखपालो को पटल सहायक/प्रभारी राजस्व निरिक्षक के कार्यों से अवमुक्त न करना।विगत दस वर्षों से लेखपालो को तकनीकी पद घोषित न करना।ग्राम सचिवालय में बिना आधारभूत सुविधाए सुरक्षा व्यवस्था भत्ता बढोत्तरी के लेखपालो का रोस्टर लगाया जाना।लेखपाल संवर्ग के लिए भारी चिन्ता व मानसिक तनाव का कारण है।लेखपाल सरकार का सबसे कर्मनिष्ठ कर्मचारी है,जो सरकार की योजनाओ को जन जन के द्वार तक पहुँचाता है।आम जन मानस के बीच लेखपाल सबसे भरोसेमंद कर्मचारी है।पुलिस विभाग की तरह लेखपाल भी आपदा व अन्य आवश्य रात दिन जनमानस के कार्यों को पूरी निष्ठा से करता है,फिर भी लेखपाल संवर्ग की लम्बित मांगो पर राजस्व परिषद व शासन द्वारा सकारात्मक निर्णय नही लिए जाने से पूरे लेखपाल संवर्ग में भारी चिन्ता व आक्रोश व्याप्त है।जिसको लेकर राजस्व कर्मी लेखपाल संवर्ग प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य है।आंदोलन का कार्यक्रम बारह अक्तूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर रक्त शिविर का आयोजन कराकर रक्तदान किया जायेगा।चौदह को अपराह्न एक बजे जिला मुख्यालय पर मोटर साइकिल रैली निकालते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा।सत्रह से लेकर तेइस अक्तूबर तक समस्त लेखपाल सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालयों पर दस बजे से चार बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।चौबीस अक्तूबर से अनिश्चित कालीन समय तक समस्त लेखपाल सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालयों पर दस बजे से चार बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।संवर्ग की लम्बित व न्यायोचित मांगो पर ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रभावी कार्यवाही शासनादेश निर्गत कराने तथा सवंर्ग द्वारा अपनी मांगो को लेकर जारी आदोलन में आम जन यदि कोई असुविधा होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्व परिषद शासन की होगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सर्वजन हिताय और लोकमंगल की कामना के
October 10, 2026
सहपऊ : आगामी त्योहारों को लेकर सहपऊ
October 10, 2026
सादाबाद : प्रत्येक छात्र छात्रा के लिए
October 10, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर मंगलमुखी से
October 10, 2026
सादाबाद : पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने
October 10, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी खनन
October 10, 2026
हसायन : काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस
October 10, 2026
Weather
Hathras
9:22 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









