सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर मार्ग स्थित गांव ढडौली और रामपुर के बीच जंगल खेत में शुक्रवार नौ अक्टूबर की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था।शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही हसायन कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।मृतक की पहचान कस्बा हसायन निवासी बाबी यादव पुत्र कालीचरण उम्र करीब बत्तीस वर्ष के रूप में हुई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था।शुक्रवार को देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद दाह संस्कार किया गया था।उक्त मामले में तुरंत पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया था।जानकारी के अनुसार, गांव ढडौली और रामपुर के बीच जंगल में स्थित मिट्टी के टीले के पास एक खेत में गुरुवार रात कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। शव कथित अवैध मिट्टी खनन स्थल से करीब डेढ सौ मीटर की दूरी पर मिला था। घटनास्थल के पास कच्चे रास्ते के किनारे एक चार पहिया ट्रैक्टर-लोडर खेत की ओर झुका हुआ खड़ा मिला था। वहीं, लोडर से करीब बीस कदम पहले बाजरे के खेत में कटी पडी बाजरे की करब के ऊपर खेत में युवक का शव पड़ा था।गुरुवार रात मिट्टी खनन के दौरान एक चार पहिया ट्रैक्टर-लोडर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगी हुई थीं। ट्रैक्टर-लोडर से मिट्टी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी ले जाई जा रही थी।हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी के कुछ घंटे बाद तीन टेक्टर ट्राली छह पहिया बाहन के तीन चालक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई थी।पुलिस ने शनिवार को और दो युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के छत्तीस घंटे बीत जाने के बाद भी युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया सभी पहलुओं को लेकर घटना के संबंध में अभी छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सर्वजन हिताय और लोकमंगल की कामना के
October 10, 2026
सहपऊ : आगामी त्योहारों को लेकर सहपऊ
October 10, 2026
सादाबाद : प्रत्येक छात्र छात्रा के लिए
October 10, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर मंगलमुखी से
October 10, 2026
सादाबाद : पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने
October 10, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी खनन
October 10, 2026
हसायन : काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस
October 10, 2026
Weather
Hathras
9:23 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









