सादाबाद (सहपऊ) 10 अक्टूबर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सहपऊ कोतवाली परिसर में शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बहू के मायके वालों पर मारपीट और
October 10, 2026
सासनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में
October 10, 2026
जबरन शादी और पारिवारिक कलह से परेशान
October 10, 2026
सासनी में प्रसव के बाद 27 वर्षीय
October 10, 2026
सर्वजन हिताय और लोकमंगल की कामना के
October 10, 2026
सहपऊ : आगामी त्योहारों को लेकर सहपऊ
October 10, 2026
सादाबाद : प्रत्येक छात्र छात्रा के लिए
October 10, 2026
Weather
Hathras
9:42 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







