सादाबाद 01 अक्टूबर। जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस के निर्देशन में गुरुवार को सादाबाद इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक कुंवर मेहमूद अली खां, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 200 मीटर दौड़ में जसवंत प्रथम, पंकज द्वितीय और उस्मान तृतीय रहे। 400 मीटर में नितिन ने पहला, जसवंत ने दूसरा और उस्मान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में कान्हा प्रथम, शिवकुमार द्वितीय और जसवंत तृतीय रहे। 1500 मीटर में कुश कुमार प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय और शिवकुमार तृतीय रहे। 3000 मीटर में कान्हा प्रथम, सुमित द्वितीय और शिवम तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम और सुमित द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में संकेत प्रथम, कान्हा द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। ऊंची कूद में संकेत प्रथम, करण द्वितीय और उद्योग तृतीय रहे। लंबी कूद में संकेत प्रथम, उद्धव द्वितीय और खजान सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक में विशेष प्रथम, आशिक द्वितीय और खजान सिंह तृतीय रहे। छलांग कूद स्पर्धा में संकेत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, देवी चरण सिंह, अखिलेश चंद्र यादव, सूरजपाल सिंह, हेमंत कुमार, राजेंद्र सिंह, सुधीर चौधरी और रामचरन सिंह मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षकों ब्रजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, सत्यनारायण यादव, सत्यपाल सिंह, लालाराम, संतोष सिंह पूनिया, अजय कुमार सिंह, योगेश यादव, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार, राजेंद्र कुमार, तरुण चौधरी, जितेंद्र यादव और सुनील यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ में संचारी रोगों की रोकथाम को
October 1, 2026
घर के बाहर बैठे बुजुर्ग से मारपीट
October 1, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा, हाईवे पर
October 1, 2026
मुरसान : घर में घुसकर महिलाओं से
October 1, 2026
मुरसान : ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र
October 1, 2026
अपराध निरोधक समिति ने नवागत डीएम सत्य
October 1, 2026
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर में
October 1, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Oct 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








