सादाबाद 10 अक्टूबर। राजकीय डिग्री कॉलेज, वृंदावन-मथुरा में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के तत्वावधान में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके चौधरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। केवल धन अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण प्रबंधन करना भी सीखना चाहिए। विद्यार्थियों को बचत की आदत विकसित करने के साथ-साथ निवेश के विभिन्न विकल्पों, जोखिमों और वित्तीय अनुशासन के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम में स्मार्ट ट्रेनर एवं वित्तीय जागरूकता विशेषज्ञ श्री रोहित वाजपेयी ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने बीमा, बचत एवं निवेश में अंतर, वित्तीय नियोजन, मुद्रास्फीति, चक्रवृद्धि ब्याज, म्यूचुअल फंड, सेवानिवृत्ति योजना, पूंजी बाजार तथा शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय निर्णय लेते समय जागरूक एवं सतर्क रहने तथा निवेश से पहले उचित जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद चावला ने अतिथि एवं सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वित्तीय जागरूकता आज के समय में आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका कु. सरिता गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. शालिनी, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. गोविंद अग्रवाल, डॉ. अनामिका सक्सेना, डॉ. सतीश कुमार एवं श्री तरुण प्रकाश सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों यामिनी सिंह, कुश शर्मा, हिमांशी शर्मा, पार्थ सारथी, भुवनेश, सरिता, रचना, अनु रानी एवं वृंदा आदि ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वित्तीय जागरूकता एवं निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बहू के मायके वालों पर मारपीट और
October 10, 2026
सासनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में
October 10, 2026
जबरन शादी और पारिवारिक कलह से परेशान
October 10, 2026
सासनी में प्रसव के बाद 27 वर्षीय
October 10, 2026
सर्वजन हिताय और लोकमंगल की कामना के
October 10, 2026
सहपऊ : आगामी त्योहारों को लेकर सहपऊ
October 10, 2026
सादाबाद : प्रत्येक छात्र छात्रा के लिए
October 10, 2026
Weather
Hathras
9:42 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







