Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र में कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में वैदिक सनातन धर्म के अनुयाइयों के द्वारा शनिवार दस अक्तूबर को पितृ अमावस्या का पर्व मनाया गया।पितृ दिवस पर हिन्दू अनुयाईयों के द्वारा अपने पूर्वज के श्राद्ध कर्म करने के लिए घर घर में महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए।सनातन धर्म के अनुयाईयों के द्वारा अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पन्द्रहवें दिन अमावस्या तिथि को सोलहवां अंतिम कनागत होने पर अपने परिवार के दिवगंत पूर्वज के लिए श्राद्ध कर्म कर मकान की छत पर जल से तर्पण कर पूर्वजों से श्राद्ध किया।इस दौरान एक विप्र को भोज्य खिलाकर दक्षिणा वस्त्र देकर ससम्मान विदा किया।पितृ अमावस्या के पर्व पर तमाम धर्म प्रेमी जन गंगाघाट कछला और सोरों जी गंगाघाट लहरा पर पहुंचकर गंगास्नान कर विधि विधान व रीति रिवाज के साथ अपने पूर्वज पितरों के लिए श्राद्ध तर्पण कर ब्रह्ममणों को भोजन प्रसादी जिमाकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।पितृ अमावस्या के पर्व पर धार्मिक स्थल गंगाघाट के अलावा बृज क्षेत्र के मथुरा वृंदावन,गोकुल,गोवर्धन,बरसाना में किशोर किशोरी जी के दर्शनों के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page