Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। कस्बा के एक मोहल्ला में राजा अवागढ के द्वारा दिवाकर समाज के मरघट के लिए आधा बीघा जमीन दान दी।राजा अवगढ की रियासत सल्तनत का हिस्सा रहे कस्बा हसायन में राजा अवागढ के द्वारा काफी दिवाकर समाज के लोगों की मनुहार गुहार पर जमीन दान कर दी।वार्ड संख्या पांच के दिवाकर समाज की शमशान की भूमि को लेकर कस्बा के ही एक युवक व उसके परिजनों के द्वारा वाद विवाद उत्पन्न किया जा रहा था।दिवाकर समाज के युवा वर्ग के लोग कस्बा के वार्ड संख्या पांच के सभासदव अन्य लोग राजा के यहां पर अवागढ पहुंच गए।राजा अवागढ के द्वारा दिवाकर समाज के लिए लोगों की मनुहार किए जाने के बाद जमीन दान कर दी।जमीन दान किए जाने के  बाद समाज व वार्ड पांच के सभसाद अंकुर शर्मा व समस्त धोवी समाज ने राजा साहब का स्वागत किया।कस्बा के एक मोहल्ला वार्ड में एक जमीन पर वाद विवाद उत्पन्न किया जा रहा था।उक्त प्रकरण को लेकर वार्ड संख्या पांच के सभासद के द्वारा उस भूमि को लेकर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी से शिकायत भी की थी। जमीन दान दिए जाने के बाद युवा वर्ग के लोगों के द्वारा राजा का राधाकृष्ण का छायाचित्र प्रदान कर स्वागत किया।स्वागत करने वालों में सभासद अंकुर शर्मा,सभासद पुत्र अरूण,शैलू यादव मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page