Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 अक्टूबर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 53 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने महिलाओं की जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और जरूरी परामर्श की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकरण कराने वाली महिलाओं में आठ महिलाएं ऐसी थीं, जो पहली बार गर्भवती हुई थीं। योजना के तहत उनका पंजीकरण किया गया। वहीं, 47 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पांच महिलाओं की गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली पाई गई। इन महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर जल्द से जल्द सीएचसी पहुंचकर जांच कराने के लिए कहा गया, ताकि समय रहते जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, चंचल पाल और पूजा सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page