Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 09 अक्टूबर। क्षेत्र के केएस इंटर कॉलेज मेहरारा में गुरुवार को डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मूल रूप से ढकरई, नौगांव निवासी डॉ. सुनील कुमार वर्मा इससे पहले एसबीजे इंटर कॉलेज, बिसावर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की। डॉ. वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page