Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 02 अक्टूबर। कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोग से नियुक्त होकर आए नए प्रधानाचार्य रक्षपाल सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। कॉलेज के इतिहास में यह पहली बार है जब आयोग के माध्यम से प्रधानाचार्य की नियुक्ति हुई है। इससे पहले प्रबंध समिति द्वारा वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा जाता रहा है। नवनियुक्त प्रधानाचार्य रक्षपाल सिंह को कॉलेज की प्रबंधक ईश्का यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया। प्रबंधक ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य अखिलेश यादव द्वारा कार्यभार सौंपने में विलंब किया जा रहा था। आयोग एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी पत्र के क्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य से कार्यभार लेकर नवनियुक्त प्रधानाचार्य रक्षपाल सिंह को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि अब रक्षपाल सिंह ही विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रबंधक की माता रेखा यादव, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, विनेश सिंह, शिवदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page