Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 01 अक्टूबर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार को संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन के नेतृत्व में हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। रैली के दौरान मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के बारे में जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जागरूकता और स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान डॉ. रजनीश यादव, डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, दीपक कुमार, तुलसी, गार्गी सहित सीएचसी का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page