
हाथरस 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही समिति की पत्रिका ‘सेवापथ’ प्रदान की गई और समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला समिति के सचिव ललित वार्ष्णेय, सह सचिव प्रवीन कुमार वार्ष्णेय, अमित कुमार वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, प्रवीन वार्ष्णेय, संगठन सचिव आलोक अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रीतेश अग्रवाल सहित सदस्य राजीव वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय और सौरभ शर्मा मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट के दौरान समिति की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी जानकारी साझा की।








