Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 नवंबर। बिजली उपभोक्ताओं को मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरसान पर अतिरिक्त 5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हाथरस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरसान से निर्गत सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page