Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अक्टूबर। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कचौरा में घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंची पुत्रवधू और नातिन के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव कचौरा निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही यशपाल, राहुल, ब्रजेश, मंजेश और अवनीश वहां पहुंचे और एक राय होकर विवाद करने लगे। तहरीर के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने रनवीर सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर उनकी पुत्रवधू संगीता पत्नी विपिन कुमार और नातिन तनु पुत्री विपिन कुमार मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों के हाथों में चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा घायल संगीता और तनु का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page